हरिद्वार। भाजपा का सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष किशन बजाज अपनी पार्टी को ही बदनाम कर रहा है। धर्मशाला को खुर्द—बुर्द कर उसे होटल में तब्दील कराने के लिए एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए एचआरडीए पर अवैध निर्माण को न रोकने के लिए दवाब बना रहा है। साथ ही जिस दिनेश बहुगुणा को बदनाम किया जा रहा हैं, उसके दस साल से लाखों रुपये दबाए हुए बैठा है। मांगने पर उसे और विभाग के एक इंजीनियर को बदनाम कर रहा है।

किशन बजाज लंबे समय से भाजपा में राजनीति कर रहा है। उसकी बदनुमा कार्यशैली के चलते हुए पार्टी कभी वार्ड का निकाय चुनाव नहीं जीत सकी। भाजपा का पद का दुरुपयोग नहीं हुआ तो व्यापार मंडल का सहारा लेना शुरू किया। किशन बजाज का भाई प्रीतम बजाज है जोकि किट्टी पार्टी या कमेटी डलवाने के काम में शहरवासियों के करोड़ों रुपयों का गबन कर चुका है। हालांकि ये एक धर्मशाला को खुर्द—बुर्द कर होटल बना चुका है। लेकिन अब दूसरी धर्मशाला के अवैध निर्माण को सील किया जा चुका है तो सील खुलवाने के लिए या फिर से अवैध निर्माण में विभाग बाधा न डाले। साथ ही समाजसेवी दिनेश बहुगुणा अपने लाखों की नगदी को न मांगे, उसके लिए धरना प्रदर्शन कर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि इसके मंसूबे को सभी समझ चुके हैं, इसलिए कोई भी व्यापारी इसके साथ नहीं आया। वहीं, इसके प्रदर्शन से भारतीय जनता पार्टी की बदनामी भी हो रही है।

एचआरडीए के सहायक अभियंता का ब्यान
वहीं, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल ने ब्यान देने हुए कहा है कि हरकी पैड़ी के पास गंगा किनारे का है, जहां एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर अखाड़े की संपत्ति पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को दो से तीन बार सील कर दिया था। सीलिंग के बावजूद किशन बजाज एवं उसके भाई प्रीतम बजाज ने अवैध निर्माण पर प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिसके चलते प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण किसी के दवाब में नहीं आएगा। नियमानुसार ही विभाग में काम होंगे।

