गणतंत्र दिवस- 2026 के अवसर पर पूरे देश के पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवा के कुल 982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम), सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
विशिष्ट सेवा के लिए कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से, 89 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 04 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, सराहनीय सेवा के लिए कुल 756 पदक (एमएसएम) में से, 664 पुलिस सेवा को, 34 अग्निशमन सेवा को, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 25 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं।
पदक विजेताओं की विस्तृत सूची का विवरण नीचे दिया गया है:
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
इंस्पेक्टर जनरल योगेंद्र सिंह रावत
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)
हेड वार्डर बीरबल यादव
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- पुलिस सेवा
इंस्पेक्टर ज्योति चौहान
डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस शिवराज सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर साजिद अली
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- (फायर सर्विस)
लीडिंग फायरमैन मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन गिरीश चंद्र लोहानी,
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- (होम गार्ड और सिविल डिफेंस)
सेक्टर वार्डन मीना मोहन शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डन रविंद्र मोहन काला,
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- CBI
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र, CBI (देहरादून ब्रांच)

