पदक विजेता खिलाड़ियों को स्वामी यतीश्वरानंद ने पदक पहनाकर किया सम्मानित, मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 36 पदक जीतकर रचा रिकॉर्ड

हरिद्वार। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2025 में हरिद्वार के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में वेद मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने खिलाड़ियों को आमंत्रित कर अपने हाथों से पदक पहनाकर प्रोत्साहित किया।


स्वामी यतीश्वरानंद ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने तीरंदाजी को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच रमेश प्रसाद एवं कुलदीप चौहान को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों को बढ़ाने के लिए छात्रवृत्तियां, आवासीय सुविधाओं के साथ खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को प्रेरित करने का काम किया है। इस मौके पर अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में नंदिनी राणा, वर्णिका, रोहिनी राणा, जीविका चौहान, अगस्तय शर्मा, जन्मंजय चौहान, युवराज चौहान सहित अन्य खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *